फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई का कार्य करके आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करे महिलाएं- निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 30 दिवसीय वूमैन्स ट्रेलर प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। संस्थान के निदेशक उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाएं सामूहिक रूप से कपड़ों की सिलाई व कढ़ाई का कार्य करके अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकती हैं।
विज्ञापन

महिला दर्जी प्रशिक्षण के समापन पर जिला मिशन प्रबंधक भूपेंद्र चौरसिया ने कहा कि महिलाएं संस्थान से प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार अपनाएं। इससे उनके और परिवार के जीवन में खुशहाली आए। संस्थान के निदेशक ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। सिलाई-कढ़ाई के व्यवसाय में कम लागत पर अधिक आय प्राप्त करने अवसर है। संस्थान के संकाय सदस्य अरुण कुमार उपाध्याय ने महिलाओं को विभिन्न व्यवसायिक जानकारी दी। कहा कि संस्थान के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार से जुड़ें। समापन के मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के निदेशक ने प्रमाणपत्र सौंपे। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर साधना, अशोक साहू, शैली सेन, सुरेंद्र भूषण व महिला प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें