फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे काम पर सम्मानित

विज्ञापन
संगीत शिक्षक अबोध सोनी को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित करते मंडल अध्यक्ष। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार को सम्मान समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रामकथा मार्ग स्थित फर्स्ट किड्स अकादमी में मंडल अध्यक्ष कौशल शर्मा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह हुआ। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार, संगीत व शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले अबोध सोनी, गायन विधा में संयुक्त रूप से जितेंद्र चौरसिया व शरद अनुरागी, राज्य स्तरीय गोल्ड मेडलिस्ट धाविका रोशनी तिवारी को सम्मानित किया।
डिजिटल फोटोग्राफी में जूनियर स्किल कंपटीशन के लिए आयुष अवस्थी, बैडमिंटन में राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कुणाल पाटकार, जरूरतमंद मरीजों के लिए 11 बार रक्तदान करने के लिए माधव खरे और विंग्स ब्लड डोनेशन शिविर के माध्यम से रक्तकोष में खून की जरूरत को पूरा कराने में योगदान के लिए विष्णु गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री अंकुर शिवहरे, मोहनलाल, आशीष अवस्थी, दीपक राजौरे, संतोष गुप्ता, तेजेंद्र पाटकार, पंकज गुप्ता, विनोद कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें