फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कपड़ा, फुटवियर व ईंट पर जीएसटी बढ़ाने के विरोध में सपा व्यापार सभा के प्रदेश आह्वान पर सोमवार को सपाइयों ने तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में नायब तहसीलदार पंकज गौतम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के कपड़े, फुटवियर व ईंट पर नए साल से जीएसटी बढ़ाने के निर्णय का व्यापारी विरोध करते हैं। नोट बंदी, जीएसटी, लॉकडाउन ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। जीएसटी बढ़ाकर रही सही कसर पूरी कर दी है। जीएसटी बढ़ने से कपड़े, ईंट, जूते, चप्पल आदि आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएंगे। साथ ही कपड़े, कंबल, पर्दे, रस्सी, तिरपाल आदि सभी सामान महंगे हो जाएंगे। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चौरसिया के अलावा शाहिद राजू, अनिल सम्राट यादव, आकाश शर्मा, साजिद अली, ताहिरउद्दीन सिद्दीकी, यश चौरसिया व जलील पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें