फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव राहुल राय व प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला की उपस्थिति में हुआ। जिसमें कांग्रेस की उपलब्धियों और नीतियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रशिक्षण में जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहाकि जिले का संगठन, ब्लॉक संगठन, न्याय पंचायत व ग्राम स्तर के संगठन मजबूती के साथ वर्ष 2022 के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहे। जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। प्रशिक्षकों में पूर्व जिलाध्यक्ष कर्वी पंकज मिश्रा व दानिश आजम वारसी शामिल रहे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, सुरेंद्र खरे, महेंद्र सिंह, रणविजय सिंह, डॉ. प्रमोद निरंजन, मामा भारती, बृजराज, राजेश प्रजापति, नंदराम मुखिया के अलावा ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व न्याय पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें