फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव की किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब दो दिन पहले पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पुलिस कार्रवाई से दुखी पीड़िता ने एससीएसटी आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को जरिया हमीरपुर निवासी जीजा का मित्र सात सितंबर को बाइक से अगवाकर ले गया था। कस्बा राठ में किशोरी को पांच दिन तक रखकर दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने पूरी घटना बताई।
एक सप्ताह पहले पीड़िता ने कोतवाली कुलपहाड़ व एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामला जरिया थाने की होने की बात कहकर टहलाती रही। रिपोर्ट दर्ज न होने पर 21 सितंबर को पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात पुलिस ने मुकेश अनुरागी के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली है और जबरन दूसरी तहरीर बदलवाई गई।
वह एससीएसटी आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाएगी। उधर कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें