फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पुलिस ने मकान में पकड़ी दस लाख की आतिशबाजी

Tue, 22 Oct 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने दिवाली को लेकर एक मकान में जमा की गई भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। इस कारोबार में लिप्त दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। बरामद आतिशबाजी की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना के आधार पर शहर के मोहल्ला नैकानापुरा में छापा डाला। वहां से पुष्पेंद्र गुप्ता और उसके भाई मनोज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मकान से 31 बोरी व 16 कार्टून आतिशबाजी बरामद हुई। जिसका कुल वजन 887 किलो निकला। आतिशबाजी की कीमत करीब 10 लाख रुपये हैं। बताया कि लगातार अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें