फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यातायात माह का समापन पर लोग नहीं मान रहे नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। यातायात माह नवंबर के तहत पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चला न सिर्फ कार्रवाई की बल्कि जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। बावजूद इसके लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मुख्य मार्ग और बाजार में सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाने से जाम की स्थिति बनीं रही। वहीं बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटा भरते नजर आए।
पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन किया गया। इस दौरान ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी आदि की छात्राओं ने गीत, संगीत व नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि यातायात माह नवंबर में 33,436 वाहन चेक किए गए। जिनमें से 9,904 का चालान कर तीन लाख 76 हजार 700 रुपये राजस्व वसूली की गई। पिछले साल मृतकों की संख्या 102 थी जबकि इस वर्ष 101 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर बेहतर सहयोग करने वाले व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर एसपी सत्यम, सीओ उमेशचंद्र, एआरटीओ सुनील दत्त, यातायात निरीक्षक शिवपाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें