फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से परेशान रहे मरीज

विज्ञापन
डाकबंगला मैदान में एंबुलेंस खड़ी कर नारेबाजी करते कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। विभिन्न मांगों को लेकर जीवनदायिनी एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जिले में संचालित 108 व 102 नंबर एंबुलेंस की 30 गाड़ियों में 27 खड़ी रहीं। जबकि तीनों तहसीलों में एक-एक एंबुलेंस संचालित की गई। जिससे गंभीर मरीजों को राहत मिली, प्राइवेट वाहनों से मरीजों को अस्पताल लाने में लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को डाकबंगला मैदान में एंबुलेंस कर्मियों ने वाहन खड़े कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सैनी ने कहा कि ठेका प्रथा बंद किए जाने, एएलएस कर्मचारियों का तत्काल समायोजन किए जाने, एंबुलेंस कर्मियों की नौकरी सुरक्षित करने, एनएचएम में शामिल किए जाने, समान कार्य समान वेतन व्यवस्था लागू करने व कोरोना काल में मृतक हुए एंबुलेंस कर्मियों के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष सतीश, महामंत्री शिवचरन व राजेंद्र वर्मा, कुलदीप सविता, शिवम दीक्षित, कुलदीप कुशवाहा, देवेंद्र राजपूत, दुष्यंत राजपूत, निर्मल कुमार, शिववीर सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, आलोक कुमार, कुलदीप कुमार सहित तमाम एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें