फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
गर्मी के मौसम में पेय पदार्थ पीती युवतियां। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान से आग बरस रही है। सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप से बचाव के लिए सड़क पर चलते लोग छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन

हालात यह है कि सुबह से ही धूप अपना असर दिखाने लगती है। दोपहर में तो हालात और खराब हो रहे हैं। सड़कें और गलियां सुनसान नजर आ रही हैं।
खेतों में किसानों के लिए धूप में काम करना मुश्किल हो रहा है। इससे गेहूं की कटाई भी प्रभावित हो रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान और ज्यादा बढ़ेगा। केवीके बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद ने बताया कि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रहीं हैं।
इतनी अधिक गर्मी पड़ने का मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का प्रभाव न होना और राजस्थान के ऊपर पाकिस्तान में एक एंटी साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें