फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए पालिका ने 15 लाख किए हस्तांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहरवासियों की पेयजल समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका ने 15 लाख रुपये दिए है। जल निगम व जल संस्थान को दी गई धनराशि से मशीनों की खराबी दूर करना व नये पंपसेट लगाए जाएंगे। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को निर्बाध जलापूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष दिलाशा तिवारी व अधिशासी अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि नगरवासियों को नियमित पेयजल की आपूर्ति के लिए जल संस्थान को मोटर व पंपसेट क्रय करने के लिए पांच लाख रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। इसी तरह महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत अस्थायी पंपिंग के लिए परियोजना प्रबंधक विद्युत व जल निगम को 10 लाख रुपये पालिका द्वारा आवंटित किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगरवासियों को भीषण गर्मी में प्यास से निजात दिलाने के लिए शहर में 10 स्थानों पर प्याऊ भी संचालित कराए जा रहे हैं। जिससे राहगीरों को राह चलते पेयजल मिल सके। पालिका शहर में टैंकरों से भी जलापूर्ति शुरू करा रही है। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें