फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव निवासी राजकुमार (42) अपने साथी मान सिंह के साथ बाइक से कस्बा पनवाड़ी गया था। पनवाड़ी ब्लॉक में एक प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के बाद देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी बिजरारी गांव के समीप सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों
युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पनवाड़ी भेजा गया। यहां डॉक्टर ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि मान सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के रतौली गांव निवासी भरोसी सोमवार को बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी
विज्ञापन

तरह कुम्हड़ौरा निवासी कंधी, चितहरी निवासी पवन, जकारियापीर निवासी केशव, कालीपहाड़ी निवासी आरती व गीता, गांधीनगर निवासी अनिल, बृजपुर निवासी मोनू व डाक बंगला निवासी आशीष अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें