फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर नहीं दिख रहा मास्क, संक्रमण पकड़ रहा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी यह स्लोगन आमजन भूल चुके हैं। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। बुधवार को तीन नए संक्रमित मिलने से अब सक्रिय केस की संख्या 11 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाजार, बस स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण जनपद में बढ़ रहा है। बुधवार को कहरा, छिकहरा और कबरई में एक-एक संक्रमित मिले हैं। नवागंतुक सीएमओ डॉ. सुधाकर प्रसाद पांडेय का कहना है कि संक्रमण काल में टीकाकरण एहतियाती कदम है, इसमें लापरवाही ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में लोग बिना मास्क दिख रहे हैं। इससे संक्रमण फैलाव का खतरा बना हुआ है। बता दें कि तीसरी लहर में अब तक लगभग 60 हजार लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 15 से 17 वर्ष तक के 12,229 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। जनपद में 633 लोगों ने बूस्टर डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें