फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मां-बेटे की एक साथ उठी अर्थी, हर आंख हुई नम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में 23 सितंबर की रात हुए भीषण बस अग्निकांड में जान गंवाने वाली कस्बा चरखारी के मोहल्ला छैलबिहारी निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता व उनके बड़े बेटे शशांक गुप्ता की शनिवार को एक साथ अंतिम यात्रा निकली तो पूरा कस्बा गम में डूब गया।
विज्ञापन

मां-बेटे की एक साथ उठी अर्थी देखकर हर आंख नम हो गई। हजारों की संख्या में कस्बावासी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मोक्षधाम पहुंचकर सभी ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
शनिवार को मां-बेटे की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो माहौल बेहद भावुक हो गया। अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी वहां लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। सुनीता गुप्ता और शशांक गुप्ता की मौत की खबर से पहले से ही शोक में डूबे नगर में शनिवार को बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। घटना के दुख में अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

सांत्वना देने वालों का लगा रहा तांता
चरखारी। नीरज गुप्ता के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद मुखिया, राठ नगर पालिकाध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, यशोवर्मन सिंह चंदेल, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, प्रीतम सिंह किसान, योगेश मिश्रा, अनिल सोनी, सरफराज समेत बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें