फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में धुलेंगे कंबल, चादर, तकिया व परदे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में मरीजों को अब साफ-सुथरी चादरें मिलेंगी। अस्पताल परिसर में चार लाख रुपये की लागत से मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया है।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था के प्रबंधक ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर मशीनों का संचालन शुरू हो जाएगा। पहले अस्पताल के कंबल, चादर और परदे बाहर से धुलवाए जाते थे। इससे मरीजों को समय पर कपड़े नहीं मिल पाते थे। शासन के निर्देश पर लखनऊ की एक कंपनी को यह ठेका दिया गया है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रूप सिंह यादव ने बताया कि इसमें एक वॉशर, एक ड्रायर और एक प्रेस शामिल है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार ने कहा कि मां कनक दुर्गा इंटरप्राइजेज कंपनी का टेंडर स्वीकृत हुआ है। इसके चालू होने से मरीजों को संक्रमण रहित चादरें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें