फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की पीड़िता को आरोपी की मां ने जिंदा जलाया, मौत

विज्ञापन
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में छेड़छाड़ की पीड़िता को आरोपी की मां ने केरोसिन डालकर जला दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी व उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी सुधा सिंह का कहना है कि आरोपी की मां के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। महिला की मौत हो जाने पर मुकदमा हत्या में तरमीम कराया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपहाड़ के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का पति गुजरात में मजदूरी का काम करता है। पड़ोसी विपिन यादव उर्फ कल्लू भी उसके पति के साथ काम करने गया था। कुछ दिन पहले विपिन यादव घर वापस आ गया था। 14 अगस्त की दोपहर विपिन ने महिला के घर में घुसकर छेड़खानी कर दी थी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेटे के खिलाफ कार्रवाई से परिजन आक्रोशित हो गए। रविवार की सुबह आरोपी की मां ने महिला के घर में घुसकर केरोसिन छिड़ककर उसे जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सोमवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मां की मौत से तीनों मासूम बेहाल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला ने एसपी व अन्य अधिकारियों के सामने आरोपी के माता-पिता पर आग से जलाने का आरोप लगाया था लेकिन मृतका के जेठ ने थाने में तहरीर देकर आरोपी की मां शोभारानी पर घर में घुसकर बहू को आग से जलाने का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शोभारानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह का कहना है कि महिला शौचक्रिया के लिए जाते

मृतका विनीता की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें