महोबा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में स्पोर्ट्स स्टेडियम महोबा में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम हुआ। जिसमें खिलाड़ियों को सरकार द्वारा की जा रही उपेक्षा एवं भेदभाव के बारे में खिलाड़ियों को बताया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, रामजीवन दद्दा, मोहम्मद शाकिर जिला महासचिव, प्रेम विश्वकर्मा, अजय राज यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, शाहिद अली राजू, चौधरी रोहित सिंह, लोकेश राजपूत, राहुल सूर्यवंशी अजय यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)