फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से अधूरे पड़े सड़क चौड़ीकरण का मामला सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए बुधवार को नापजोख की गई। इससे इस हाईवे के चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं के दूर होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ नगर में 200 मीटर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर एक वर्ष से पेच फंसा है। अधूरे पड़े निर्माण के चलते लोग परेशान हैं। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन के एई आरएस द्विवेदी, एसडीएम पीयूष जायसवल, तहसीलदार संजीव राय ने राजस्व कर्मियों के साथ बस स्टैंड से गंगा बेडिया के मकान तक 200 मीटर लंबाई में सड़क की चौड़ाई का आकलन किया। बताया गया कि 20 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए किनारे बने मकानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। सड़क निर्माण के लिए चार से छह मीटर जमीन लोगों की जा रही है। इसका मुआवजा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें