फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में महोबा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में दर्ज शिकायतों को निस्तारण में महोबा को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। सितंबर माह की जारी हुई रैकिंग में जनपद 91 फीसदी अंक प्राप्त हुए है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पुष्पेंद्र निरंजन ने बताया कि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण हेतु संचालित जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) में जनपद महोबा को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें व सीएम हेल्पलाइन (1076) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर शिकायतों की समीक्षा की जाती है। जनपद महोबा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें