फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में मासूम को सड़क पर पटककर मार डाला: पिता के साथ साइकिल से खेत पर जा रहे थे भाई-बहन

Thu, 04 Nov 2021 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश में दबंग ने पिता के सामने मासूम बेटे की सड़क पर पटक पटककर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
महोबा में पिता के सामने बेटे की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंग ने पिता के साथ साइकिल से जा रहे मासूम की सड़क पर पटक कर हत्या कर दी। दबंग ने पिता-पुत्री के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


डढ़हतमाफ गांव निवासी रामदेव गुरुवार की सुबह सात बजे पुत्री रोशनी (तीन) व पुत्र रघुवीर (पांच) के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही हल्के ने घर के दरवाजे पर उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। पहले तो रामदेव के साथ हाथापाई की और बाद में रोशनी को पीटा।

मौके पर हल्के का भाई संतोष व पिता भुल्लीचंद्र भी पहुंच गए और ललकारते हुए जान से मारने की बात कही। हल्के ने साइकिल के पीछे बैठे मासूम को उठाकर सड़क पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


रामदेव ने बताया कि हल्के उनसे रंजिश मानता है। कई बार पहले भी विवाद कर चुका है। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हल्के, उसके भाई संतोष कुशवाहा व उसके पिता भुल्लीचंद्र के खिलाफ मारपीट, धमकी व हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही हैै।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें