महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित स्नातक प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) परीक्षा वीरभूमि महाविद्यालय में आयोजित हुई। परीक्षा के दूसरे दिन 89 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं पहले दिन 133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। जिसमें पहली पाली में 319 में से 268 परीक्षार्थी उपस्थित, 51 अनुपस्थित रहे वहीं दूसरी पाली में 212 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 174 उपस्थित रहे। 38 ने परीक्षा छोड़ी है। केंद्रों की निगरानी सेक्टर मजिस्ट्रेट करते रहे। कोविड नियमों के पालन के साथ परीक्षा हुई। (संवाद )