फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने सराफा बाजार बंद रख जताया विरोध

विज्ञापन
प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताते सराफा व्यापारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के आल्हा चौक के समीप स्थित अलंकार ज्वैलर्स से एक माह पहले हुई 23 लाख की चोरी का कोतवाली पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही। आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार से सराफा बाजार बंद कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि पुलिस शीघ्र खुलासा नहीं करती तो पांच मार्च से सभी बाजार बंद कर आरपार की लड़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आल्हा चौक में लक्ष्मीनारायण सराफ की दुकान से 30 जनवरी की रात चोर रोशनदान काटकर 23 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की थीं लेकिन आजतक आरोपी नहीं पकड़े जा सके। 25 फरवरी को व्यापारियों ने एसपी सुधा सिंह को ज्ञापन देकर तीन मार्च से आंदोलन की चेतावनी दी थी। खुलासा न होने पर व्यापारियों ने गुरुवार को सराफा बाजार बंद रखा और दुकानों के बाहर बैठकर आक्रोश जताया।
सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश सोनी व उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भागीरथ नगायच ने कहा कि शुक्रवार को भी सराफा बाजार बंद रहेगा। यदि पुलिस फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो पांच मार्च से शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे और व्यापारी विरोध जताएंगे। विरोध-प्रदर्शन में उमेश लाक्षाकार, रवि साहू, सुरेश सोनी, मनोज अग्रवाल, विजय साहू, शिवकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें