बेलाताल (महोबा)। जैतपुर-कुलपहाड़ मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास से गुजरते समय ट्रक का धुरा टूट गया। जिससे करीब 10 घंटे तक बड़े वाहनों का आवागमन बाधित रहा। ट्रक चालक ने कड़ी मशक्कत के बाद धुरा सही करवाया और। जिससे मंगलवार सुबह 11 बजे यातायात बहाल हुआ।
बता दें कि ट्रक मध्य प्रदेश के कटनी से मार्बल पत्थर लादकर गाजियाबाद जा रहा था। सोमवार की देर रात करीब एक बजे जैतपुर कुलपहाड़ के मध्य बने रेलवे अंडरपास पर पहुंचा तभी उसका धुरा टूट गया। ट्रक चालक ने रात में ही फोन करके सही करवाने का प्रयास किया लेकिन मिस्त्री नहीं मिला। मंगलवार सुबह 11 बजे ट्रक सही हुआ और गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। भारी वाहन चालकों को जैतपुर पहुंचने के लिए मुढ़ारी ,अकौना, लमौरा मार्ग से लगभग 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ी।