फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
बड़ी चंद्रिका के समीप स्थापित विशाल शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाते शिवभक्त। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने जल, शहद, दूध से भगवान का अभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन बलखंडेश्वर मंदिर, द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिवतांडव मंदिर, बड़ी चंद्रिका मंदिर के पास स्थापित विशाल शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुट रही है। महिलाओं ने बेलपत्र, धतूरा, फूल बढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की। सुबह से शाम तक भक्तों का शिव मंदिरों में आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों के बाहर फोर्स तैनात रहा।
चरखारी संवाद के अनुसार अमर सिंह की तलैया के समीप स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कराया गया। कस्बा श्रीनगर के भैरवगंज स्थित शिव मंदिर में अखंड रामायण पाठ हुआ। पनवाड़ी संवाद के अनुसार जिले की सीमा पर स्थित भूतेश्वर मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। यहां लगे मेले में लोगों ने झूलों का आनंद लिया और खरीदारी की। अजनर संवाद के अनुसार सिद्ध बाबा मंदिर में भक्तों ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें