कुलपहाड़/ बेलाताल। फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिलना शुरू हो गया है। हमीरपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के खाताधारकों के खातों में फसल क्षतिपूर्ति का पैसा पहुंचने लगा है।
जिले में प्रशासन द्वारा कुलपहाड़ तहसील में फसल नुकसान 60 प्रतिशत का आकलन भेजा गया था। हमीरपुर जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि उनकी शाखा में 898 किसानों का फसल बीमा क्षतिपूर्ति प्राप्त हुआ है। जिसमें सभी किसानों के खातों में पैसा आ गया है। उनकी शाखा में एक करोड़ 80 लाख रुपये बीमा के रूप में भेजा गया है। किसान रामसेवक हरप्रसाद जयशंकर राकेश महेंद्र आदि किसानों ने बताया कि उनके द्वारा फसल बीमा कराया गया था और उसकी धनराशि मिलने से फसल में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हो जाएगी।