फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के फौजी भाई की मौत, दुल्हन समेत छह की हालत गंभीर

Tue, 22 Feb 2022 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में वैवाहिक कार्यक्रम की रस्में कर लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार दूल्हे के फौजी भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। दर्दनाक सड़क हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के काली पहाड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद चीख पुकार मच गई।

मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर अंतर्गत ग्राम भदेसर के रहने वाले जवाहर यादव के पुत्र धीरज यादव का विवाह होने के बाद वैवाहिक रस्में पूरी करने के लिए परिवार के लोग कार से चित्रकूट गए हुए थे। चित्रकूट में वैवाहिक रस्म पूरी कर कार से वापस लौटते वक्त काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई, जिसमें दूल्हे के 24 वर्षीय फौजी भाई नीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दूल्हा धीरज, दुल्हन दीपा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची जहां सभी घायलों को एंबुलेंस से महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में मासूम बच्चा और दूल्हे की बहने शामिल हैं।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और शादी की खुशियां कोहराम में तब्दील हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में 6 साल का लक्ष्य सहित दूल्हे की बहनें 18 वर्षीय शिवानी, 20 वर्षीय संध्या और संजय घायल हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें