फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी स्कूलों की बनेगी अपनी वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी माध्यमिक स्कूलों की अपनी वेबसाइट होगी। इसमें स्कूल के हर विद्यार्थी की ई-मेल आईडी दर्ज होगी, जिसके माध्यम से स्कूल में होने वाली गतिविधियों की उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करना और स्कूलों को हाईटेक बनाना है।
विज्ञापन

कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही ।शिक्षा की गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग खुद को हाईटेक बनाने जा रहा है। इसके तहत जिले में संचालित करीब 97 स्कूलों को वेबसाइट तैयार करना होगा। जिसको लेकर सभी स्कूलों को लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किया है। वेबसाइट बन जाने पर उनकी सूचना कार्यालय में भेजनी होगी।
वेबसाइट पर होगी विद्यालय की पूरी कुंडली
वेबसाइट पर संबंधित स्कूल की पूरी कुंडली होगी। मसलन किस कक्षा में कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कौन-कौन से विषयों की पढ़ाई की सुविधा है। किन विषयों के शिक्षक हैं और किन विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं। इससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही अपनी पसंद के कोर्स वाले स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। यही नहीं, छात्र-छात्राएं अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को तत्काल वेबसाइट बनवाकर पूरा ब्योरा दर्ज करने को कहा गया है। इससे आने वाले दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई भी आसान होगी। विद्यार्थी घर बैठे ही स्कूलों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

- सुरेश प्रताप सिंह, डीआईओएस, महोबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें