महोबा। अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस से पत्नी के साथ घर जा रहे युवक की मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि पति बीमार चल रहे थे। महोबा जीआरपी ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिहार के जनपद भागलपुर के अरार गांव निवासी संजय सिंह (41) अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ अहमदाबाद से घर जाने के लिए बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। पत्नी के मुताबिक रास्ते में अचानक पति की हालत बिगड़ गई।
जिससे उनकी मौत हो गई। यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। ट्रेन के महोबा स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी प्रभारी हरीओम मिश्रा ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।