फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी का निधन, पुलिस ने दी सलामी

विज्ञापन
मदन गोपाल अग्रवाल का फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी व लोकतंत्र सेनानी मदन गोपाल अग्रवाल का निधन हो गया। जिससे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह 94 वर्ष के थे। पुलिस जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी मदन गोपाल अग्रवाल का निधन होते ही शोक की लहर दौड़ गई। लोकतंत्र सेनानी के बेटे राम गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता ने इमरजेंसी के दौरान उत्पीड़न को सहा और जेल में रहे। लंबे समय तक वह जनसंघ से जुड़े रहे। निधन की खबर से नगर सहित गांव-गांव से लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने उनके निधन को जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। शासकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी को अंतिम विदाई दी गई। तहसीलदार संजीव राय ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर सांत्वना प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें