फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचों व चाकू के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस ने पांच लोगों को तमंचों व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने छतरपुर रोड स्थित ओवरब्रिज पुल के पास से खरेला के बल्लायं निवासी नरेंद्र राजपूत व सतीश राजपूत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास एक-एक तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की बाइक को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह डाकबंगला के पास से गांधी नगर निवासी कैलाश वर्मा को तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ा गया है। कोतवाली चरखारी पुलिस ने सूपा चौराहे से गोरखा निवासी पंकज उर्फ पप्पू यादव तमंचा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना पनवाड़ी पुलिस ने काजीपुरा के निवासी इखलाक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवआसरे ने बताया कि इकलाख लूट, छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें