फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आगे आएं चिंतनशील लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने लोगों से मोदी और योगी के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहां की पांच वर्ष में गुंडे-माफिया या तो प्रदेश से भाग गया या जेल में हैं। अब प्रदेश में अच्छा माहौल है।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद अनुराग ने कहा कि उनके पिता विश्वनाथ शर्मा यहां से सांसद रह चुके हैं। उनका भी महोबा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रबुद्ध चिंतनशील लोग राजनीति से दूर भागते हैं। इसी कारण खराब लोग राजनीति में नेतृत्व करने लग जाते हैं। उन्होंने समाज में अच्छी सोच वाले लोगों से राजनीति में आगे आने की अपील की।
जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, मध्य प्रदेश के विधायक गुड्डन पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कमलेश सक्सेना, उमाकांत राजपूत मौजूद, उमाशंकर मिश्र पंकज तिवारी महेंद्र गुरुदेव रमाकांत राजपूत महावीर भैया श्रीप्रकाश रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें