फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खिली धूप, दिन में ठिठुरन से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को सूर्य देव ने दर्शन दिए। धूप खिलने से लोगों ने दिन में राहत महसूस की।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से बच्चों ने पार्कों में खेलते हुए मौजमस्ती की। पार्कों में भी दोपहर के समय लोगों की चहल-पहल दिखाई दी।
विज्ञापन

केवीके बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद ने बताया कि दो दिन के बाद धूप खिली जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है। लोगों को दिन में राहत मिली। सुबह-शाम ठिठुरन बनी रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सप्ताह इसी तरह मौसम रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें