फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव आए डीएम को बताई पानी और पेंशन की समस्या

विज्ञापन
मुढ़ारी गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते जिलाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/ कुलपहाड़। कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण करने मुढारी पहुंचे डीएम के सामने ग्रामीणों ने बिजली, पानी, पेंशन, आवास और राशन की समस्याएं रखीं। ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का मुआवजा भी मांगा। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर ग्रामीणों से शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने और मतदान करने की अपील की। शिविर में 200 ग्रामीणों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत मुढारी में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया था। डीएम मनोज कुमार इसका जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। डीएम ने फोन पर जेई को फटकार लगाई और पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए।
वृद्ध पूरन अहिरवार ने आरोप लगाया कि आर्यावर्त्त बैंक का मैनेजर उनकी वृद्धावस्था पेंशन का पैसा नहीं निकल रहा है। पुत्र पवन ने भैंस खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था। पेंशन का पैसा लोन में समायोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने मैनेजर को बुलाकर फटकार लगाई और तत्काल वृद्धा पेंशन निकालने के आदेश दिए। ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के मुआवजे पर डीएम ने कहा कि नुकसान का आंकलन कर लिया गया है। क्षति पूर्ति देने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही प्रभावित किसानों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय, बीडीओ जैतपुर राहुल पांडेय, सचिव चंद्रभान, प्रधान पूरन लाल, सूचना सहायक इबादत हुसैन भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें