फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, किसान की मौत

विज्ञापन
आग सेककर ठंड से बचाव करते लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। सर्दीली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पूरे दिन लोग आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते रहे। मंगरौलकलां गांव में एक किसान की खेत की रखवाली करते समय ठंड लगने से मौत हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से दोपहर के समय धूप निकल रही है लेकिन सुबह-शाम भीषण ठंड के चलते लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। शुक्रवार को भीषण ठंड के चलते दुकानदार दुकानों के बाहर आग जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए।
बेलाताल संवाद के अनुसार ब्लॉक जैतपुर के मंगरौलकलां गांव निवासी कमला प्रसाद (50) गुरुवार की रात खेत की रखवाली करने गया था। ठंड लगने वह खेत में ही अचेत होकर गिर गया। सुबह जब परिजन पहुंचे तो किसान के हाथ-पैर अकड़े मिले। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी जैतपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय को दी गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें