फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया महर्षि गुरु गोकुलदास का जन्मोत्सव

विज्ञापन
mahoba news - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/ बेलाताल। गल्ला मंडी परिसर में 18 वें राष्ट्रीय बसोर समाज के महासम्मेलन का आयोजन किया गया। महर्षि गुरु गोकुलदास महाराज का 115 वां जन्मोत्सव भी मनाया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य रवि शंकर हवेल कर को बसोर जाति एवं उप जातियों की 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया । गुरु गोकुलदास जी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा खण्डियापुरा से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होती हुई गल्ला मंडी परिसर पहुंची। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम बमनेले ने गुरु गोकुलदास जी महाराज के जीवन में प्रकाश डाला। कहा कि महाराज का जन्म 6 जनवरी 1907 ईस्वी को महोबा जिले के बेलाताल कस्बे में हुआ था। समाज परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाने वाले महाराज मेघ वंश, डोम ,धानुक ,नगरची , हेला आदि समाज के महान संत थे । उन्होंने कहा महाराज आजादी के आंदोलन में भाग लेने वालों का सम्मान करते थे। 1962 में चीन के आक्रमण किए जाने पर उन्होंने पंडित नेहरू से भेंट की व अपने अनुयायियों को देश के लिए लड़ने और मरने की सलाह दी। इस मौके पर केडी राही, नाथूराम हथेले, कालका प्रसाद, रामस्वरूप, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें