महोबा। विद्यालय में शिक्षण कार्य का माहौल खराब करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय डहर्रा से संबद्ध कर दिया गया है।
विकास खंड कबरई के प्राथमिक विद्यालय महेबा के प्रधानाध्यापक जगदीश मौर्य की शिकायत ग्रामीणों ने बीएसए से की थी। इसमें उन पर विद्यालय में शिक्षा का माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया था। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए सूर्यभान ने बताया कि जांच एबीएसए चरखारी को सौंपी गई है।