एमएलसी जगजीवन प्रसाद साहू को फूल माला पहनाकर स्वागत करते सपाई।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के साहू राठौर महासभा और छोटे व्यापारियों का जिला सम्मेलन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए समाजवादी पार्टी साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी बाबू जगजीवन प्रसाद साहू ने समाज के लोगों से सपा प्रत्याशी को वोट देकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
एमएलसी ने कहा कि साहू साहू राठौर समाज का जितना सम्मान समाजवादी पार्टी में है, उतना किसी अन्य दल में नहीं है। सपा सरकार के कार्यों का उद्घाटन भाजपा सरकार कर रही है। अखिलेश हमारे मुख्यमंत्री पहले भी थे और आगे भी रहेंगे।
एक सवाल के जवाब में एमएलसी ने कहा कि समाज में कोई बिखराव नहीं है। भाजपा ही सभी के पीछे पड़ी है। सपा जनता का विश्वास रखती है। हमारे समाज ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना तय कर लिया है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में साहू व राठौर समाज और अन्य किसी समाज की बेहतरी के लिए कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को घमंडी कहना गलत है, उन्होंने सबके काम किए हैं। जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, भगीरथ नगायच, योगेश कुमार योगी, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।