फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये कीमत के टायर चोरी

विज्ञापन
ुकान से टायर चोरी की घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कस्बा कबरई के मुख्य बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने एक टायर दुकान को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है। खन्ना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में टायर लोड ट्रक निकलते कैद हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के राजेंद्रनगर निवासी कुलदीप तिवारी मुख्य बाजार झलकारी बाई नगर में टायर रिपेयरिंग की दुकान किए है। गुरुवार की देर शाम वह दुकान बंद कर किसी कार्य से बाहर चला गया। सुबह दुकान के ताले टूटे होने पर पड़ोसियों ने घटना की सूचना पीड़ित को दी। दुकान पहुंचे पीड़ित ने बताया कि चोर दुकान से ट्रक के 35 पुराने टायर ( रिपेयरिंग किए हुए) चोरी कर ले हैं जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
दुकानदार का आरोप है कि पुलिस रात को गश्त पर होती तो हाईवे स्थित मुख्य बाजार में चोरी की घटना न होती। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें