फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बांधों के जलस्तर पर नजर

विज्ञापन
सिंचाई विभाग में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में बीते कई दिनों से हो रही बारिश से लगातार बांधों पर जलस्तर बढ़ रहा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सिंचाई विभाग में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिससे जिले के अर्जुन बांध, चंद्रावल बांध, कबरई बांध, मझगवां बांध व उर्मिल बांध की निगरानी की जा रही है। इसको लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद ने बताया कि तीन शिफ्टों में 24 घंटे जलाशयों की निगरानी के लिए एक अवर अभियंता, एक वायरलेस ऑपरेटर, एक गेज चेकर, एक मेट व प्रत्येक शिफ्ट में चार बरसाती बेलदार को तैनात किया गया है।
लगातार वर्षा होने पर हर घंटे गेज से सूचना ली जाती है। वहीं सामान्य दिनों में सुबह-शाम गेज से सूचना ली जा रही है। मंगलवार को अर्जुन बांध में 171.96 मीटर, चंद्रावल बांध में 149.53 मीटर, कबरई बांध में 149.04 मीटर, मझगवां बांध में 219.21 मीटर व उर्मिल बांध में 230.10 मीटर पानी नापा गया।
विज्ञापन

बिना अनुमति न छोड़े मुख्यालय
सिंचाई प्रखंड के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद ने सभी सहायक अभियंता, अवर अभियंता, उप राजस्व अधिकारी व जिलेदार को पत्र जारी कर कहा कि मानसून वर्षा अच्छी हो रही है। भरपूर प्रयास कर प्रखंड के अधीन पांच बांधों, 18 तालाबों व 252 बंधियों को पूरी क्षमता के साथ भर लिया गया है।
जिससे किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए जल से लाभान्वित किया जा सके। जल अनावश्यक रूप से नालों में न बहे इसकी लगातार निगरानी करें। कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें