फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रिश्तेदारी में आए युवक की हत्या, गड्ढ़े में मिला शव, पिता ने 5 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Aug 2021 03:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते सीओ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के श्रीनगर के बरा गांव में अपनी रिश्तेदारी में आये युवक का शव गांव के बाहर हैंडपंप के समीप स्थिति गड्ढे में बरामद हुआ। मृतक के पिता ने ममेरे भाई समेत 5 लोगों पर हत्या कर शव गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी स्वामीदीन अहिरवार का पुत्र सुनील कुमार (21) सोमवार को अपनी मां को मामा के यहां छोड़ने मझलवारा गांव गया था। वहां से सुनील अपने मामा के लड़के रमेश के साथ रिश्ते के जीजा के यहां बरा गांव आ गया था।

रात में दोनों ने गांव के बाहर पहले जमकर शराब पी। इस दौरान अन्य लोग भी पार्टी में शामिल थे। मंगलवार की सुबह सुनील का शव गांव के बाहर एक गड्ढे से बरामद हुआ। गले मे दो स्थानो पर गंभीर घाव के निशान मिले। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। उसका पुत्र जेब में 50 हजार की नगदी व मोबाइल डाले था, जो गायब है। सूचना पर सीओ तेजबहादुर सिंह ने घटनास्थल पहुँच जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें