फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: शादी में रस्म निभाने जा रहे मामा की हादसे में मौत, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत सात लोग घायल

Mon, 29 Nov 2021 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
महोबा के श्रीनगर में भांजे की शादी के मंडप कार्यक्रम में रस्म (चीकट) निभाने जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बाइक का टायर फटने से हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर पर गंभीर चोटें आने से जान चली गई।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ननौरा गांव निवासी रामेश्वर (26) शनिवार की देर शाम थाना कबरई के सुरहा गांव में अपने भांजे के मंडप कार्यक्रम में चीकट लेकर जा रहा था। रास्ते में सुरहा तिराहा के समीप बाइक का अगला टायर फट गया। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई।

सिर में गंभीर चोट आने से वह अचेत होकर गिर गया। पीछे आ रहे अन्य रिश्तेदार रामेश्वर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी रूपा व दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें