फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर टूटने से बुआई को तैयार 100 बीघा खेत हुए जलमग्न

विज्ञापन
नहर टूटने से जलमग्न पुन्नियां के खेत। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पहरेथा-बरायं माइनर से लिंक पुन्नियां नहर टूटने से बुआई के लिए तैयार लगभग 100 बीघा खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने मामले की शिकायत डीएम से की है।
विज्ञापन

शनिवार की रात एक स्थान से नहर टूटने के चलते आसपास के 100 बीघा खेत जलमग्न हो गए। किसान प्रह्लाद अनुरागी, किशोरी लाल, प्रकाश, भैयालाल, राजू विश्वकर्मा, तुलैया आदि ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने खेतों की जुताई कराकर बुआई की तैयारी की थी। खाद-बीज की व्यवस्था भी कर ली थी लेकिन खेतों में पानी भर जाने से अब बुआई हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग ने नहर की पूरी खुदाई नहीं कराई। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उधर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता संजय प्रसाद का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। किसानों की समस्या को शीघ्र दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें