महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत चार लोगों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक की उपचार दौरान मौत हो गई।
थाना अजनर के मवइया गांव निवासी प्रदीप यादव (35) का बुधवार की शाम किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर चाचा गुलाब सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। इसी तरह हमीरपुर चुंगी निवासी लक्ष्मी (31), श्रीनगर निवासी वंदना (20) व राजावार्ड कुलपहाड़ निवासी सविता (22) ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। (संवाद)