महोबा। पुलिस अधीक्षक सुुधा सिंह ने दस निरीक्षकों व 11 एसआई को इधर से उधर किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना शिवआसरे को पनवाड़ी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं महिला थाना प्रभारी रीता सिंह को महोबकंठ थाने का प्रभारी बनाया गया है।
एसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया जबकि राधेश्याम वर्मा को पुलिस लाइन से थाना खन्ना का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव सेल, साजिद अली को एसओजी प्रभारी, अनुरुद्घ कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक यातायात, विनोद कुमार प्रजापति को वाचक पुलिस अधीक्षक, उमेश कुमार को पीआरओ एसपी व कृष्ण कुमार मिश्रा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा एसआई दिनेश तिवारी को थानाध्यक्ष खरेला, सुनील कुमार तिवारी को थाना महोबकंठ से चुनाव सेल, एसआई रामप्रताप यादव को थाना श्रीनगर, गणेश कुमार व बच्चा बाबू को पुलिस लाइन से थाना पनवाड़ी, सुरेंद्रनाथ राम को थाना श्रीनगर, अरविंद कुमार उपाध्याय को महोबा कोतवाली, शशिवृत्त त्रिपाठी को थाना कुलपहाड़, सुखशेखर राही व दिनेश कुमार यादव को थाना अजनर और गोपीचरण को थाना खन्ना भेजा गया है। (संवाद)