फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत करिए फिर से सरकार बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/ पनवाड़ी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रात विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह झांसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने कुलपहाड़ और पनवाड़ी क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत चुनाव जीतने की ऊर्जा भर गए। कहाकि कड़ी मेहनत करें, सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बलवीर सिंह यादव के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट की और अगले विधानसभा चुनाव में चरखारी विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे आधा दर्जन प्रत्याशियों के बारे में कार्यकर्ताओं से बात की। पत्रकार वार्ता दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को खाद बीज पानी की व्यवस्था नहीं कर सकी है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश चौबे, मालती मुकेश वर्मा, रणविजय सिंह, ताहर सिंह, बृजराज सिंह, सुरेंद्र बेवीराजा, भारत सिंह, रामरतन पटेल आदि लोगों ने स्वागत किया। इसके अलावा लाड़पुर, सुगिरा, भरवारा, महुआ सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। पनवाड़ी संवाद के अनुसार सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का महोबा से झांसी जाते समय कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र यादव, सुदेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष रोहित, रामजीवन ददा, सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें