फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से टप्पेबाजी के विरोध में बंद रहा बाजार, सड़कों पर उतरे व्यापारी

विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते आक्रोशित व्यापारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सराफा कारोबारियों से टप्पेबाजी का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंद करा लिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खुलासा न होने तक अनिश्चित कालीन बंदी का ऐलान कर दिया। व्यापारियों ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में चोरी व टप्पेबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। पुलिस एक भी घटना का खुलासा करने में नाकाम है। शनिवार को ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने सराफा व्यापारी लल्लू सोनी की दुकान से 25 ग्राम सोने वजन के सोने के आभूषण पार कर दिए थे। लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापारियों ने आपातकालीन बैठक की और रविवार को बाजार बंद रखने का फैसला लिया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंदस्वरूप दमेले के नेतृत्व में व्यापारी ड्योढ़ी दरवाजे पर एकत्र हुए। जहां से बाइक जुलूस निकालते हुए तहसील गेट पहुंचे। जहां व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने एसडीएम पीयूष जायसवाल व सीओ तेज बहादुर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि कस्बा चरखारी में छह माह के अंदर व्यापारियों के साथ आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। यदि घटनाओं का खुलासा नहीं होता तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में रामबाबू गुप्ता, कैलाश ताम्रकार, अनिल सोनी, उमेश पाठक, विक्रमादित्य सिंह, नियाज अहमद, आलोक खरे, रजनीश गुप्ता, दीपक गुरुदेव, साबिर अली, राहुल बड़ौनिया समेत तमाम व्यापारी शामिल रहे।

एसडीएम पीयूष जायसवाल को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें