फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ निवासी गल्ला व्यापारी सुशील गोयल (38) ने बुधवार को आर्थिक तंगी के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी कार्य से बाहर गए परिजन जब घर लौटे तो देखा कि सुशील का शव फंदे पर लटक रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुशील के पिता संतोष गोयल की छह साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सुशील गल्ला का व्यापार करता था। बाद में ट्रक चलाना शुरु कर दिया लेकिन व्यापार में लगातार घाटा होने से परिवार में आए दिन विवाद होता था। जिससे वह तनाव में रहते थे। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें