फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई से पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंची सपना

विज्ञापन
विदाई से पहले शिक्षाशास्त्र का पेपर देती सपना। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शादी की रस्मों के बीच विदाई से पहले दुल्हन परीक्षा देने कॉलेज पहुंची। इस दौरान बरात रुकी रही। परीक्षा देकर दुल्हन के लौटने के बाद विदाई की गई।
विज्ञापन

करहराकलां गांव निवासी पूरनलाल की पुत्री सपना की बुधवार को शादी थी। बरात कस्बा पनवाड़ी से आई थी। रात में शादी की सभी रस्में कराई गई। सुबह विदाई से पहले दुल्हन ने शिक्षा शास्त्र का पेपर होने और परीक्षा देने जाने की बात कही। इस पर वर व वधू पक्ष के लोग तैयार हो गए। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सपना ने विदाई से पहले कॉलेज पहुंच पेपर दिया। इसके बाद विदाई की गई। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ज्योति सिंह ने छात्रा के इस जज्बे व जागरूकता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें