फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड में महोबा और स्काउट में चित्रकूट चैंपियन

Sat, 19 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज श्रीनगर मैदान में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड रैली का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर गाइड में महोबा और स्काउट में चित्रकूट को चैंपियन घोषित किया गया। एसपी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सराहना की।
विज्ञापन


स्काउट गाइड की मंडलीय रैली में हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट व बांदा की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन के मौके पर निर्णायक मंडल द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों का चयन किया गया।  छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। स्काउट नगर क्षेत्र सीनियर में चित्रकूट अव्वल रहा,

हमीरपुर व बांदा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में चित्रकूट को पहला, हमीरपुर बांदा को दूसरा और महोबा को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा तहसील क्षेत्र सीनियर में चित्रकूट ने बाजी मारी जबकि महोबा को दूसरा और हमीरपुर को तीसरा स्थान मिला। जूनियर में महोबा प्रथम व
विज्ञापन


चित्रकूट दूसरे स्थान पर रहा। नगर स्तर बेसिक में चित्रकूट अव्वल रहा वही ब्लाक स्तर बेसिक में महोबा प्रथम और चित्रकूट दूसरे स्थान पर रहा। सीबीएसई बोर्ड टीम में बांदा ने बाजी मारी। गाइड की नगर क्षेत्र सीनियर माध्यमिक में महोबा प्रथम व हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में

महोबा ने बाजी मारी। तहसील क्षेत्र सीनियर में महोबा विजेता रहा। ब्लाक स्तर पर चित्रकूट और सीबीएसई बोर्ड में बांदा प्रथम रहा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने चैंपियन व स्थान प्राप्त टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अकबर अली, हरीहरनाथ, मइयादीन, रामबाबू, राजकुमार, प्रेमचंद्र, राष्टपति पुरस्कार प्राप्त मालती विश्वकर्मा, सरगम खरे, मूलचंद्र निगम सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें