फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटने से खेत जलमग्न

Sat, 19 Nov 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने से खेत में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल संस्थान की उदासीनता के चलते पाइप लाइन जगह-जगह से फट जाने के कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिससे जहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं, खेतों में पानी भर जाने से किसान खेतों में बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों में खासा गुस्सा है। बेलासागर से कस्बे में
विज्ञापन


बिछाई गई पाइप लाइन पिछले कई दिनों से जगह-जगह टूटी पड़ी है। पाइप लाइन दुरुस्त न किए जाने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। किसान  बलराम श्रीवास, लाल दिमान यादव, राधेलाल के खेतों में पानी भर जाने से

रबी की फसल की बुवाई नहीं हो पा रही है। बसंतलाल, दिनेश सिंह, रामस्वरूप, भारत सिंह, कौशल किशोर, पंचमलाल, मानसिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को इसके बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन, विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। जल संस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि जल्द ही लीकेज पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें