फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी मामले के मुख्य आरोपी की लोकेशन फतेहपुर में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर 44 युवाओं से एक-एक लाख ठगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की लोकेशन फतेहपुर में मिली है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर इसी मामले में हिरासत में लिए गए सीएमओ कार्यालय के चौकीदार ने कई राज खोले हैं। जिससे पुलिस को मामले की जांच में आसानी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर युवाओं व युवतियों से एक-एक लाख रुपये ऐंठ लिए जाने और बाद में उन्हें नौकरी न देने के मामले की शिकायत पीड़ितों ने 16 जुलाई को डीएम से की थी। ठगी मामले से संबंधित कई ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। पीड़ित प्रेम नारायण ने शहर कोतवाली में आरोपी दिवाकर दत्त तिवारी व विष्णु प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
रविवार की शाम पुलिस ने सीएमओ कार्यालय में तैनात चौकीदार विष्णु प्रजापति को हिरासत में ले लिया। जिसने ठगी मामले के अहम सुराग खोले। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की लोकेशन जनपद फतेहपुर में मिली थी। बार-बार मोबाइल बंद किया जा रहा है। दो-तीन दिन के अंदर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें